मध्य प्रदेशसिंगरौली

दिवंगत आरक्षक के परिजनों को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता

पुलिस सैलरी पैकेज की जीवन बीमा योजना से मिला लाभ

सिंगरौली। पुलिस विभाग द्वारा अपने कर्मियों एवं उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दिवंगत आरक्षक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पुलिस सैलरी पैकेज अंतर्गत संचालित जीवन बीमा योजना के तहत दिवंगत आरक्षक स्वर्गीय अनिल कुमार रौतेल के माता-पिता को 10 लाख रुपये का सहायता चेक सौंपा गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के नेतृत्व में यह सहायता राशि प्रदान की गई। जानकारी के अनुसार आरक्षक अनिल कुमार रौतेल, जो पुलिस लाइन में पदस्थ थे, का 29 जून 2025 को बीमारी के कारण असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के प्रयासों तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुख्य शाखा बैढ़न के सहयोग से जीवन बीमा योजना के अंतर्गत सहायता राशि स्वीकृत कराई गई। स्टेट बैंक मुख्य शाखा बैढ़न के शाखा प्रबंधक केशव कामथ द्वारा जारी 10 लाख रुपये का चेक दिवंगत आरक्षक की माता समरो बाई के नाम से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सूबेदार आशीष तिवारी, उप निरीक्षक (आ) दिलीप परते, सउनि (एम) सतीश कुमार तथा स्टेट बैंक के असिस्टेंट मैनेजर सुजेय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस विभाग की इस पहल से दिवंगत आरक्षक के परिवार को आर्थिक संबल मिला है। साथ ही यह कदम पुलिस विभाग की अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Author

Related Articles

Back to top button