मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला स्तरीय हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम आयोजित

पुलिस एवं न्यायालय अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित रुस्तमजी सभागार में शनिवार 8 फरवरी 2026 को जिला स्तरीय हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस एवं न्यायालय अधिकारियों-कर्मचारियों को मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाना तथा तनावमुक्त कार्य वातावरण तैयार करना रहा।

कार्यक्रम डॉ. सच्चिदानंद सिंह (प्रशिक्षण ट्रेनर), ए. नाग रेवती (काउंसलर) एवं जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. एल.के. सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्टफुलनेस ध्यान पद्धति का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

ध्यान सत्र के दौरान प्रतिभागियों को मानसिक शांति, तनाव एवं मानसिक दबाव से मुक्ति, आत्म-संतुलन, भावनात्मक स्थिरता तथा एकाग्रता बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान अभ्यास से कार्य क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता एवं धैर्य में वृद्धि होती है, जिससे अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक संयम और संवेदनशीलता के साथ कर सकते हैं।


कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के समस्त थानों एवं चौकियों में भी एक साथ ध्यान सत्र आयोजित किए गए, जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अधिकारियों ने बताया कि हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम प्रत्येक रविवार नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पुलिस एवं न्यायिक अधिकारियों-कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा कार्यकुशलता में निरंतर सुधार लाना है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button