देश विदेश

8वीं अखिल भारतीय रक्षा लेखा वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2025 में PCDA (WC), चंडीगढ़ की शानदार जीत

 

मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक, बेंगलुरु के द्वारा 8वीं अखिल भारतीय रक्षा लेखा वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2025 (पुरुष एवं महिला) का आयोजन दिनांक 10 से 12 दिसम्बर,2025 तक रक्षा लेखा खेल नियंत्रण बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वाधान में किया गया I प्रतियोगिता का फाइनल मैच दिनांक 12 दिसम्बर 2025 को रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पश्चिमी कमान),चंडीगढ़ और रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (दक्षिण पश्चिमी कमान),जयपुर के बीच हुआ जिसमे रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पश्चिमी कमान), चंडीगढ़ विजेता रहा I रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पश्चिमी कमान), चंडीगढ़ ने रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (दक्षिण पश्चिमी कमान), जयपुर को सीधे सेटों में 25-16 तथा 25-18 से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की I

रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पश्चिमी कमान), संजय कुमार सिंह ने विजेता टीम के सम्मान में दिनांक 16.12.2025 को कार्यालय के सभागार में एक भव्य समारोह का आयोजन किया तथा सम्मानित किया I उन्होंने खिलाडियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाए दी I

Author

Related Articles

Back to top button