नसबंदी शिविर का हुआ आयोजन,पहुंचें धौहनी विधायक बांटे कंबल…

नसबंदी शिविर का हुआ आयोजन,पहुंचें धौहनी विधायक बांटे कंबल…
अमित श्रीवास्तव कुसमी
सीधी जिले के कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी में परिवार नियोजन कैंप नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था जहां कैंप में पहुंची महिलाओं को धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने ठण्ड के मौसम को देखते हुए हितग्राहियों एवं परिवार के सदस्यों को गर्म कंबल का वितरण किये है। विधायक ने कैंप का जायजा लेते हुए व्यवस्थित तरीके से ऑपरेशन करने के निर्देश चिकित्सकों को दिए हैं एवं वहां की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए वीएमओ को निर्देशित किया है किसी तरह की कोई दिक्कत हितग्राहियों को न आए लगातार उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखा जाए एवं उन्हें समय पर चिकित्सकी सुविधा स्टाफ की देखरेख में हो जिसके लिए निर्देशित किया है।

इस शिविर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कुसमी बीएमओ डॉ. सुधीर गुप्ता द्वारा जानकारी देकर बताया कि महिला नसबंदी एक स्थायी परिवार नियोजन विधि है, जिसमें महिला के फैलोपियन ट्यूब को बंद कर दिया जाता है ताकि गर्भधारण न हो सके। महिला नसबंदी की प्रक्रिया लैप्रोस्कोपिक विधि इसमें छोटा सा चीरा लगाकर फैलोपियन ट्यूब को बंद किया जाता है।मिनीलैप विधि छोटा सा चीरा लगाकर ट्यूब को बांध दिया जाता है।पोस्ट-पार्टम नसबंदी डिलीवरी के तुरंत बाद की जाती है।
महिला नसबंदी के फायदे स्थायी समाधान एक बार की प्रक्रिया, बार-बार गर्भनिरोधक की जरूरत नहीं।
सुरक्षित गर्भधारण की संभावना 99% तक कम रहती है एवं त्वरित रिकवरी 1-2 दिन में सामान्य गतिविधियाँ शुरू किया जा सकता है। नशबंदी से 99% प्रभावी,गर्भधारण की संभावना बहुत कम हो जाती है।
नसबंदी शिविर में लक्ष्य से ज्यादा हितग्राही पहुंचे हुए थे। जहां विधायक कुंवर सिंह टेकाम के निर्देश पर लक्ष्य से ज्यादा हितग्राहियों के परिवार नियोजन किया गया है। कार्यक्रम में एलटीटी सर्जन डां.प्रभा तिवारी, डॉ. सुधीर गुप्ता डॉ. अमृत सिंह सी एल साकेत,देवेंद्र सिंह सुभाष सोनी ,दीपिका पवार, लल्ली सिंह,राजेश पनिका के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर में उपस्थित थे।













