मध्य प्रदेशसिंगरौली

कोयला चोरों के खिलाफ वन परिक्षेत्र वैढन वन अमले ने की कार्यवाही

सिंगरोली – वन भ्रमण और गस्ती के दौरान बीट दक्षिण अमिलिया वन क्षेत्र से अवैध रूप से साइकिल से 6 बोरो में कोयला ले जाते हुए 3 आरोपियों को पकड़ा गया और वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। ।

वन अमले द्वारा वन परिक्षेत्र में महेंद्र साकेत पिता लालचंद साकेत उम्र 29 वर्ष निवासी अमिलिया ,उदेन साकेत पिता वंश स्वरूप साकेत उम्र 30 वर्ष निवासी बदौरा , राजेश शाह पिता भैयालाल साह उम्र 30 वर्ष निवासी अमिलिया के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया उक्त कार्रवाई में श्री अखिल बंसल वन मंडल अधिकारी , नरेंद्र त्रिपाठी उपवन मंडल अधिकारी बैढ़न के मार्गदर्शन एवं राजकुमार यादव वन परिक्षेत्र अधिकारी बैढ़न के निर्देशन में लालमणि सिंह प0स0 अमिलिया विनय सिंह का0 वनपालअरविंद सिंह व0र0 नीरज चौबे व0र0 विपिन पांडे, व0र0के द्वारा कार्यवाही पूर्ण की गई।

Author

Related Articles

Back to top button