महाशिवरात्रि पर चंडीगढ़ में बूचड़खाने और मांस की दुकानें रहेंगी बंद

चंडीगढ़,। महाशिवरात्रि के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ नगर निगम ने 15 फरवरी 2026 (रविवार) को अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी बूचड़खानों एवं मांस की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पशुओं के वध और मांस की बिक्री से जुड़े सभी लाइसेंसधारकों, दुकानदारों, विक्रेताओं एवं संबंधित हितधारकों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।
नगर निगम आयुक्त अमित कुमार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि धार्मिक भावनाओं और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वधशाला अधीक्षक को आदेशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा सभी मांस विक्रेताओं को इसकी सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए महंत मनोज शर्मा, पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी, विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत), ने चंडीगढ़ प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर इस प्रकार का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ गौ रक्षा विभाग के अध्यक्ष जितेंद्र सनातनी, उनकी टीम तथा चंडीगढ़ मीट एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल सोनकर और उपाध्यक्ष दीपक कुमार को भी इस पहल के लिए बधाई दी।
महंत मनोज शर्मा ने कहा कि इस निर्णय से शहर में धार्मिक सौहार्द और परंपराओं के सम्मान की भावना को बढ़ावा ।













