बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

नाम हटाए जाएंगे मृत या स्थानांतरित नागरिकों के : गौरव

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान  7 फरवरी तक  
पोल खोल सिंगरौली 
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश के 12 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 28 अक्टूबर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन  एसआईआर की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जो 7 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस पहल का उद्देश्य है सही और त्रुटि-मुक्त मतदाता सूची तैयार कर लोकतंत्र को और सशक्त बनाना।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव बैनल ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों को एसआईआर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इस दौरान नये मतदाताओं को जोड़ा जाएगा, मृत या स्थानांतरित नागरिकों के नाम हटाए जाएंगे तथा मौजूदा सूचनाओं का संशोधन किया जाएगा।
कलेक्टर ने बताया कि प्रक्रिया के तहत 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक बीएलओ घर-घर जाकर ईएफ फार्म वितरित करेंगे,  9 दिसम्बर को प्रारूप सूची प्रकाशित होगी और 9 दिसम्बर से 8 जनवरी तक दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त होंगी।
अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिकों को भी सूची में जोड़ा जाएगा।
उन्होंने राजनैतिक दलों से अपेक्षा की कि वे बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश जाधव, एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह, एसडीएम सौरभ मिश्रा, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी सहित राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button