ग्राम पंचायत कोरसर के गौरी शंकर मंदिर महादेवन में श्री राम कथा का आज आखिरी दिन कल भंडारे का आयोजन

सिंगरौली- जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरसर के गौरी शंकर मंदिर महादेवन में दिनांक 8 फरवरी से 14 फरवरी तक राम कथा का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों की संख्या में भक्त पहुंच कर राम कथा का श्रवण करते नजर आए पूज्या देवी संतना द्विवेदी जी श्री धाम वृन्दावन के पावन मुखार विन्दु से रसमयी अमृत वाणी से श्री राम कथा का श्रवण कराया जा रहा है।
आज 14 फरवरी को भगवान राम का अयोध्या वापसी की कथा सुन भक्त झूम उठे 15 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा राम कथा दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होकर सायं 5 बजे तक कहीं जाती है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे प्रतिदिन समय पर गौरी शंकर मंदिर महादेवन पहुंच राम कथा का रसपान कर अपने जिवन को सफल बनाते नजर आए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कथा समिति के द्वारा उचित व्यवस्था की गई है कार्यक्रम के संयोजक सूरज मिश्रा एवं आचार्य रामप्रताप तिवारी ने राम कथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आए।













