मध्य प्रदेशसिंगरौली

वीबीजी राम-जी योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने धौहनी विधानसभा के निवास मंडल पहुंचे जिलाध्यक्ष

जन चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को योजना की विशेषताओं से कराया अवगत

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह सरकार की योजना विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से धौहनी विधानसभा के निवास मंडल के प्रवास पर पहुंचे। इस अभियान के दौरान धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम की विशेष उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष ने महुआ गांव, हर्दी, पापल, निगरी, बंजारी और भरसेंडा पंचायतों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं जन चौपालों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि पूर्व में संचालित नरेगा योजना कई विसंगतियों से ग्रसित थी, जिसके कारण इसका लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पा रहा था। उन्होंने बताया कि अब कार्यों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, बायोमैट्रिक उपस्थिति और मजदूरी का भुगतान सीधे बैंक खातों में किए जाने से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी तथा भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराने की परिकल्पना इस योजना के माध्यम से साकार होगी।

विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने बताया कि योजना में ग्रामीण विकास से जुड़े नए कार्यों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में रोजगार की अवधि 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है तथा कृषि कार्य के दौरान 60 दिनों की छूट भी दी गई है। साथ ही रोजगार से वंचित रहने पर बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान भी जोड़ा गया है।

कार्यक्रम में निवास मंडल अध्यक्ष इंदु शाह, रजनिया मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष जेपी शाह सहित कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button