मध्य प्रदेशसिंगरौली

चांद दिखने पर 19 से शुरू होगा रमजान उल मुबारक

सिंगरौली- पवित्र माह रमजान उल मुबारक की शुरुआत चांद दिखने की पुष्टि के बाद 19 तारीख से होने की संभावना जताई गई है। इस संबंध में मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष उसैद हसन सिद्दीकी ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि चांद दिखाई देता है तो तरावीह की नमाज उसी रात से अदा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना माना जाता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखकर नमाज अदा करते हैं तथा कुरआन शरीफ की तिलावत, ज़कात और फित्रा के माध्यम से इबादत कर अल्लाह की रज़ा हासिल करने का प्रयास करते हैं।

अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने प्रदेश के मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि रमजान के पवित्र माह में इबादत के साथ-साथ आपसी भाईचारा, सौहार्द और अमन-शांति को मजबूत बनाने का प्रयास करें। साथ ही उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों और गरीबों की सहायता के लिए आगे आने का भी आग्रह किया।

उन्होंने प्रदेशवासियों को रमजान उल मुबारक की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए दुआ की कि अल्लाह रब्बुल आलमीन सभी की इबादतों को कबूल फरमाए और देश व प्रदेश में सुख-समृद्धि तथा शांति बनाए रखे।

Author

Related Articles

Back to top button