मध्य प्रदेशसिंगरौली

सरई मे आयोजित युवा संगम रोजगार मेले में 223 आवेदको का हुआ प्रारंभिक चयन

अप्रेंटिसशिप हेतु 29 आवेदकों को प्रदान किए गए ऑफर लेटर

सिंगरौली- मध्यप्रदेश शासन के मंशानुसार जिले के बेरोजगार युवक,युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गौरव बैनल निर्देशानुसार एवं श्री जगदीश गोमे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिंगरौली, के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय युवा संगम-रोजगार, स्व-रोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन जिला प्रशासन, रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म एव लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एव आई.टी.आई. सिंगरौली के संयुक्त रूप से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सरई में आयोजित किया गया।

मेले विभिन्न कम्पनियो ने सहभागिता की। अत्यधिक संख्या में आवेदकों महिला एवं पुरूष ने उपस्थित होकर कम्पनियों में रोजगार हेतु आवेदन किये एवं काउंसिलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

रोजगार मेले में उपस्थित 8 संस्थाएं कंपनियों द्वारा 223 आवेदकों क प्रारंभिक चयन किया गया जिसमें से 12 महिला आवेदक लाभांवित हुई। युवा संगम अंतर्गत रोजगार एक अप्रेंटिसशिप हेतु 29 आवेदकों को ऑफर लेटर प्रदान किये गये। एवं 94 आवेदकों की कैरियर काउंसिलिंग क गई। इस दौरान एन. के. पटेल प्राचार्य आई.टी.आई. एवं जिला रोजगार अधिकार, सुनील कुमार ओडगये प्राचार्य आई.टी.आई. सरई, एम.एम. मिश्रा, प्रभारी प्राचार्य आई.टी.आई सिंगरौली सहित संबंधित अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button