मध्य प्रदेशसिंगरौली
श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 हेतु आवेदन आमंत्रित

सिंगरौली – श्रम आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया है कि श्रमोदय आवासीय विद्यालय भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, ग्वालियर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6वी, 7वी, 8वी एवं 9वी में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी अपना ऑनलाईन आवेदन पोर्टल www.mpsos.nic.in के माध्यम से दिनांक 20 दिसम्ब्र 2025 से 20 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा दिनांक 08 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। उक्तm परीक्षा के प्रवेश पत्र म.प्र.राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के पोर्टल www.mpsos.nic.in से डाउनलोड किये जा सकेंगे।













