मध्य प्रदेशसिंगरौली

धूमधाम से एसडीएम व तहसीलदार की विदाई, नवागत अधिकारियों का हुआ स्वागत

सिंगरौली। उपखंड मुख्यालय चितरंगी में स्थानांतरित हुए उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सौरभ मिश्रा एवं तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं नवागत उपखंड अधिकारी देवेंद्र द्विवेदी एवं तहसीलदार नागेश्वर पनिका का मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता का उल्लेख किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान नवागत अधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया, वहीं स्थानांतरित अधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने नवागत अधिकारियों से क्षेत्र में न्यायप्रियता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।


इस अवसर पर जनपद पंचायत चितरंगी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मानसिंह सैयाम, तहसीलदार दुधमनिया सारिका परस्ते, नायब तहसीलदार कोरावल ज्ञानेंद्र साकेत तथा नायब तहसीलदार दुधमनिया कमलेश मिश्रा मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, राजस्व विभाग की टीम, शिक्षा विभाग, अधिवक्ता संघ, कृषि विभाग, आरआई, पटवारी सहित अन्य विभागों के लोकसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पटवारी रमाशंकर बैस एवं उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Author

Related Articles

Back to top button