देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

आबकारी घोटाला मामला: हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की टिप्पणियों पर लगाई रोक, केजरीवाल-सिसोदिया को नोटिस

नई दिल्ली। आबकारी घोटाला मामले में हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट द्वारा जांच एजेंसी और जांच अधिकारी के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर रोक लगा दी है। साथ ही सीबीआई अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के दिए गए निर्देश को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

सीबीआई की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट द्वारा जांच एजेंसी और जांच अधिकारी के खिलाफ की गई कुछ तीखी टिप्पणियां इस स्तर पर उचित नहीं थीं। इस आधार पर कोर्ट ने उन टिप्पणियों और बयानों के प्रभाव पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया।

मामले में कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत कुल 23 आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को निर्धारित की गई है।

इसके अलावा हाई कोर्ट ने जांच करने वाले सीबीआई अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश पर भी रोक लगा दी है। साथ ही ट्रायल कोर्ट से अनुरोध किया है कि जब तक आरोपियों को आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ दायर अपील पर निर्णय नहीं हो जाता, तब तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जुड़े मामले की कार्यवाही स्थगित रखी जाए।

Author

Related Articles

Back to top button