देश विदेशबड़ी खबर

महिला सशक्तिकरण सप्ताह का भव्य समापन, कोटा में महिला सम्मेलन आयोजित

कोटा। ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन, वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (डब्ल्यूसीआरईयू) और हिंद मजदूर सभा के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला सशक्तिकरण सप्ताह का समापन 8 मार्च को उमरावल पुरोहित सभागार, कोटा में भव्य महिला सम्मेलन के साथ हुआ। सम्मेलन में कोटा, झालावाड़, रामगंजमंडी, बारां और बूंदी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला रेल कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी और बिल्डिंग वर्कर महिलाएं शामिल हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अविरल शर्मा, समाजसेवी रामजी भाटिया और एडवोकेट कल्पना शर्मा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और रेलवे जैसी बड़ी संस्था में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

सम्मेलन में सप्ताहभर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली करीब 100 विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्रिकेट मैच, सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस, काव्य पाठ, ट्रेडिशनल ड्रेस, कुकिंग, सिंगिंग, मेहंदी, म्यूजिकल चेयर सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Author

Related Articles

Back to top button