देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

कोसी नदी में नहाने गए पांच बच्चों में तीन डूबे, दो ने बचाई जान

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड स्थित हरियो पंचायत के कोसी त्रिमुहान घाट पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान पांच बच्चों में से तीन कोसी नदी की तेज धार में बह गए, जबकि दो बच्चे किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार पांचों बच्चे अपने परिजनों के साथ कोसी पार गोविंदपुर से पशुचारा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान गर्मी से राहत पाने के लिए वे नदी में नहाने उतर गए। नहाते समय दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और उन्हें बचाने के प्रयास में तीसरा बच्चा भी डूब गया।

लापता बच्चों की पहचान लक्ष्मण कुमार (13) पुत्र कैप्टन यादव, नयन कुमार (12) पुत्र शंकर शर्मा और युवराज उर्फ प्रीतम कुमार (14) पुत्र पिंटू यादव निवासी महेशपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जुट गई और गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की गई।

सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। विधायक शैलेंद्र के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम भी बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Author

Related Articles

Back to top button