देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026

अहमदाबाद। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया।

फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत करते हुए कीवी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा, जबकि संजू सैमसन ने 89 रन की बेहतरीन पारी खेली। इशान किशन ने भी 23 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाया। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने 24 रन बनाकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन तक पहुंचा दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने भी अहम विकेट लिए। पूरी न्यूजीलैंड टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई और भारत ने 96 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप का तीसरा खिताब अपने नाम कर लिया।

Author

Related Articles

Back to top button