देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

महिला दिवस पर समांथा और रश्मिका का संदेश, महिलाओं के साहस और आत्मविश्वास को किया सलाम

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों समांथा रूथ प्रभु और रश्मिका मंदाना ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर प्रेरणादायक संदेश साझा किए। दोनों अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं की मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उन्हें अपनी ताकत पहचानने का संदेश दिया।

समांथा रूथ प्रभु ने अपने जीवन की खास महिलाओं को याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें अपने जीवन में कई अद्भुत महिलाओं से सीखने का अवसर मिला है, जो उनके जीवन को बेहतर बनाने के साथ भविष्य को भी आकार दे रही हैं। समांथा ने अपनी मां, दोस्तों और टीम के साथ तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया।

वहीं रश्मिका मंदाना ने भी महिला दिवस पर एक भावुक संदेश देते हुए कहा कि हर महिला अपने आप में खास है और उसे अपनी ताकत पहचाननी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए आगे बढ़ती हैं और चुनौतियों का सामना करती हैं।

दोनों अभिनेत्रियों ने महिलाओं से आत्मविश्वास बनाए रखने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ने की अपील की।

Author

Related Articles

Back to top button