ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पशु तस्‍करी के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 13 भैंस और दो पिकअप वाहन जप्त

सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 भैंस और दो पिकअप वाहन जप्त किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप वाहनों में भैंसों को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने हिर्वाह तिराहा के पास घेराबंदी कर वाहनों को रोकने की कोशिश की।


पुलिस को देखते ही दोनों पिकअप वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों की तलाशी ली, जिसमें 13 भैंस बरामद हुईं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार जप्त की गई भैंसों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है, जबकि दोनों पिकअप वाहनों की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

गौ सेवा संस्थान के सदस्य नितिन पाण्डेय ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आगे भी पशु तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। जप्त भैंसों को देवरा स्थित गौशाला में सुरक्षित रखा गया है, जहां उनके भोजन और देखभाल की व्यवस्था की गई है।

Author

Related Articles

Back to top button