मध्य प्रदेशसिंगरौली

सरई में अवैध रेत खनन का खेल, रातभर दौड़ते ट्रैक्टरों से पुलिस पर उठे सवाल

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र में अवैध रेत खनन का मामला लगातार चर्चा में है। बताया जा रहा है कि थाना मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर दूर ग्राम कोनी के चौनईया नाला सहित कई स्थानों पर रात के समय धड़ल्ले से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से पुलिस और खनिज विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार चौनईया नाला, नौढ़िया महुआरी, बर्दिया नाला और सुतिईया जैसे स्थान अवैध रेत खनन के प्रमुख ठिकाने बन गए हैं। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के जरिए रेत निकाली जा रही है। रात 9 बजे से सुबह तक ट्रैक्टरों की आवाजाही लगातार बनी रहती है।

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के कारण गांवों में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और नदियों-नालों से लगातार रेत निकालने से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।
लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध रेत खनन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button