बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड प्रभारी राजस्व वसूली के लिए दिया सख्त निर्देश नगर निगम आयुक्त ने

नगर निगम आयुक्त ने की राजस्व वसूली के प्रगति की समीक्षा, बड़े बकायादारों को राजस्व कर जमा करने के लिए नोटिस जारी करें

पोल खोल सिंगरौली

नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के द्वारा आज निगम सभागार में बैठक आयोजित कर राजस्व वसूली के प्रगति की समीक्षा की गई। निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी राजस्व अधिकारी शासन के मंशानुसार निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली किया जाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा मेरे द्वारा एक दिन छोड़कर व्हीसी के माध्यम से राजस्व वसूली कार्य करे। ताकि निर्धारित समयानुसार शत-प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। उन्होंने राजस्व प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने वार्डो में जाकार प्रतिदिन वसूली करना सुनिश्चित करे एवं वसूली की प्रगति की जानकारी से राजस्व अधिकारी को अवगत करायें और बड़े बकायादारों को राजस्व कर जमा करने के लिए नोटिस जारी करे

इसके बावजूद भी जिनके द्वारा अपना कर निगम कोष में जमा नही किया जाता तो उनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देशित किया कि निगम से बिना भवन अनुज्ञा नये बन रहे मकानो को चिन्हित कर संबंधित भवन स्वामी के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देशित किया कि सम्पत्ति कर दुकान किराया, जल कर, भू-भाटक सहित निगम के अन्य करो निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत वसूली किया जाना सुनिश्चित करे, ताकि निगम के आय में वृद्धि हो सके। साथ ही निर्देशित किया कि आगामी 13 सितम्बर को अयोजित होने वाले लोक अदालत के पहले बकायेदारो को नोटिस जारी करें। बैठक के दौरान निगम के कार्यपालन यंत्री प्रदीप चडार, उपायुक्त आरपी बैस सहित समस्त वार्ड प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेट मौजूद रहे।

दफ्तर आने वाले हितग्राहियों की समस्याओं को सूने
उन्होंने कहा कि इस कार्य समीक्षा भी मेरे द्वारा व्हीसी के माध्यम से की जायेगी। निगमायुक्त ने कहा कि हमारा कार्य नगरीय क्षेत्र में निवास करने वाले प्रत्येक नागरिको को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है।

उन्होंने कहा कि निगम कार्यालय में आने वाले हितग्राहियों से उनकी समस्याओं को जाने, उन्हे बैठने के लिए कहे तथा यह भी बताये कि उनके द्वारा कराये जाने वाले कार्य में कितना समय लगेगा।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button