शासकीय महाविद्यालय देवसर के छात्र छात्राओ को जल गंगा संवर्धन अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे के लिए किया गया प्रेरित

सिंगरौली ;शासकीय महाविद्यालय देवसर में आयोजित विशेष संपर्क कक्षा में परामर्शदाताओं द्वारा छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम, अध्यापन और मासिक प्रदत्त कार्य के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री प्रभु दयाल दाहिया ने ’जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने छात्रों को जल संरक्षण और नदियों के पुनर्जीवन के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम को केवल चर्चा तक सीमित न रखते हुए, उपस्थित सभी सदस्यों ने महाविद्यालय परिसर के पेड़-पौधों को जल अर्पित कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इस दौरान विकासखंड समन्वयक श्री प्रभु दयाल दाहिया के साथ नवांकुर संस्था सेक्टर धौहनी और संकल्प जन कल्याण शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री द्वारिका प्रसाद कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, अम्बरीष कुमार पाठक, सियाराम जायसवाल श्रीमती संगम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण और के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।












