ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवानगर थाना क्षेत्र में फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी

 

सिंगरौली- सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र स्थित निगाही एनसीएल कॉलोनी में सोमवार रात को एक गंभीर घटना सामने आई, जब कुछ अज्ञात लोगों ने स्कॉर्पियो वाहन पर फायरिंग की। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि निशाना वाहन चालक को लेकर गोली चलाई गई थी, लेकिन चालक उस समय गाड़ी में मौजूद नहीं था, जिसके कारण वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग के कारण स्कॉर्पियो के कांच पूरी तरह से चकनाचूर हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सीएसपी तथा पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया जारी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक मामले पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है, लेकिन शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, और जल्द ही इस घटना के संबंध में कोई ठोस जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Author

Related Articles

Back to top button