मध्य प्रदेशसिंगरौली

दुधमनिया में जल चौपाल का हुआ आयोजन

सिंगरौली – विकासखंड चितरंगी अंतर्गत सेक्टर दुधवानिया के प्रस्फुटन ग्राम दुधमनिया में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा जल संसाधनों के महत्व को समझाना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच राजनाथ सिंह रहे। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक विश्वनाथ ने जल गंगा संवर्धन अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा जल मंदिर प्याऊ का विधिवत शुभारंभ भी किया गया, जिससे क्षेत्र में पेयजल की सुविधा को मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर संकल्प सेवा समिति के सचिव दिलीप गुप्ता, रामचंद्र सेवा समिति के सचिव रजनीश कुमार साहू, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष कृपाशंकर गर्ग, सचिव रामचंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण के लिए संकल्प लिया और जल बचाने का संदेश दिया।

Author

Related Articles

Back to top button