मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में “मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना” के तहत वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने कौशल विकास और युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान, विंध्याचल में “मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना” के अंतर्गत वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश शासन की इस योजना के तहत 24 प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत की। उद्घाटन सत्र में प्रशिक्षुओं का स्वागत किया गया और उन्हें प्रशिक्षण की रूपरेखा, सीखने के अवसरों तथा उद्योग से जुड़ी आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह कार्यक्रम युवाओं को व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इस अवसर पर डॉ. देबस्मिता त्रिपाठी (अपर महाप्रबंधक, क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान) ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

प्रशिक्षुओं के पंजीयन एवं प्रारंभिक प्रक्रिया में श्याम लाल (प्राचार्य, शासकीय आईटीआई पचौर) एवं ओम प्रकाश वैश्य का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति भी रही। यह पहल युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें उद्योग के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एनटीपीसी विंध्याचल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Author

Related Articles

Back to top button