मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में सहायक लेखाकार प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

 

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आयोजित 38 दिवसीय सहायक लेखाकार प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। यह प्रशिक्षण यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिंगरौली के सहयोग से संचालित हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्हें लेखांकन सॉफ्टवेयर (टैली), वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), बिल निर्माण, चालान प्रक्रिया, डिजिटल अभिलेखन, मूल कंप्यूटर अनुप्रयोग, बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल भुगतान तथा शासकीय वित्तीय योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को उद्यमिता एवं व्यवसाय प्रबंधन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को डिजिटल और वित्तीय कौशल से सशक्त बनाकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माहताब आलम एवं विजय कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर माहताब आलम ने कहा कि कंप्यूटरीकृत लेखांकन का ज्ञान युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर खोलता है और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनता है। उन्होंने प्रतिभागियों की लगन और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि कौशल विकास एक ऐसी पूंजी है, जो जीवनभर उपयोगी रहती है और समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Author

Related Articles

Back to top button