बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

पाटन-शाहपुरा मार्ग पर हादसा, टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक

जबलपुर। जिले के पाटन-शाहपुरा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम मेहरा के रूप में हुई है, जो बाइक से यात्रा कर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शुभम को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, टक्कर मारने वाला वाहन आयशर बताया जा रहा है, जिसका चालक दुर्घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा फरार वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button