ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार का तबादला, उपनिरीक्षक अरुण सिंह को मिली जयंत चौकी की कमान

सिंगरौली। सिंगरौली जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने 28 मार्च 2026 को आदेश जारी कर दो उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

जारी आदेश के अनुसार, जयंत चौकी प्रभारी के रूप में पदस्थ उप निरीक्षक सुधाकर सिंह का तबादला कर उन्हें थाना बरगवां भेजा गया है। वहीं उनकी जगह उप निरीक्षक अरुण सिंह को जयंत चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। अरुण सिंह इससे पहले जिला विशेष शाखा में पदस्थ थे।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है और दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि जयंत क्षेत्र कोल इंडिया की एनसीएल खदानों के कारण जिले का अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण इलाका माना जाता है। ऐसे में नए चौकी प्रभारी के सामने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Author

Related Articles

Back to top button