प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. भोलानाथ द्विवेदी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सिंगरौली: विकासखंड चितरंगी अंतर्गत बर्दी राजघराने के प्रतिष्ठित एवं प्रकांड विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित भोलानाथ द्विवेदी का आज शाम लगभग 6:00 बजे निधन हो गया। वे ग्राम खटाई के निवासी थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
पं. द्विवेदी अपनी अद्वितीय ज्योतिष विद्या एवं गहन ज्ञान के लिए क्षेत्रभर में प्रसिद्ध थे। वे जटिल से जटिल समस्याओं का समाधान ज्योतिष के माध्यम से करने में दक्ष थे। बर्दी रियासत के पुस्तैनी पंडित के रूप में उनकी विशेष पहचान रही और उन्होंने वर्षों तक समाज को मार्गदर्शन प्रदान किया।
अपने जीवनकाल में उन्होंने न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में योगदान दिया, बल्कि अपने परिवार को भी संघर्षों से उबारकर सशक्त बनाया। उनके निधन से क्षेत्र ने एक महान विद्वान और मार्गदर्शक को खो दिया है, जिसकी क्षति अपूरणीय है।
स्वर्गीय पं. भोलानाथ द्विवेदी का अंतिम संस्कार ग्राम खटाई स्थित राजघाट में कल प्रातः 8:00 बजे किया जाएगा।
उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।













