बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

देशी-विदेशी 54 लीटर शराब के साथ कारोबारी को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

बरका-घोघरा तिराहा पर सरई पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
पोल खोल सिंगरौली 
जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघरा-बरका तिराहा में आज दिन शनिवार को 54 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ कारोबारी को पुलिस ने धर दबोचा है। साथ ही अपाची वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
सरई थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुये बताया कि मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि  ग्राम घोघरा बरका तिराहा में आरोपी राजकुमार विश्वकर्मा पिता रामदास विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष ग्राम सर्राटोला चौकी बरका के द्वारा अपाची मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 66 एमके 2428 में 5 कार्टून अवैध देशी प्लेन शराब एवं एक कार्टून में देशी लाल मसाला शराब कुल 54 लीटर शराब अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
 उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र सिंह, उनि सूरज सिंह, सउनि उपेन्द्र सिंह भदौरिया,  प्रआर राम निरंजन, लक्ष्मीकांत साहू,  अनुराग मिश्रा, हरिभजन सिंह, आर  रिंकू धाकड़, शिवम पाटकर, आर अशोक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button