ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मोरवा थाना निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह को सम्मानपूर्वक विदाई, क्षेत्रवासियों ने किया सराहा कार्यकाल

सिंगरौली: मोरवा थाना निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह को शुक्रवार को उनके कार्यकाल के समापन पर भावभीनी विदाई दी गई। क्षेत्र के व्यापारियों, नागरिकों, पत्रकारों और आम लोगों ने मिलकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उम्मीदों के साथ कार्यभार ग्रहण करने वाले निरीक्षक सिंह का स्थानांतरण सिंगरौली जिले से पुलिस मुख्यालय किया गया। इस मौके पर वे मोरवा थाना पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। क्षेत्रवासियों ने उन्हें शाल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उनका स्नेह और अपनापन देखकर निरीक्षक सिंह भावुक हो गए।
निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है, और 26 जनवरी को वे भोपाल में दूसरी बार डीजीसीआर पदक से नवाजे जाएंगे।

उनके कार्यकाल में मोरवा थाना ने कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।विदाई समारोह के दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनकी पुलिसिंग की सराहना की और कहा कि उनके स्थानांतरण से सिंगरौली जिला एक कुशल और संवेदनशील निरीक्षक से वंचित हो गया है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राहुल सैयाम और मोरवा थाना तथा गोरबी चौकी का समस्त पुलिस बल मौजूद था।

Author

Related Articles

Back to top button