मध्य प्रदेशसिंगरौली
रजमिलान कॉलेज की टीम ने किया ‘कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ

सिंगरौली- मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय रजमिलान की टीम ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजमिलान में अभियान की शुरुआत की। विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति, मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं, तथा रजमिलान कॉलेज में संचालित पाठ्यक्रमों व उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
महाविद्यालय टीम ने छात्रों को कॉलेज विजिट के लिए भी आमंत्रित किया, ताकि वे संस्थान की सुविधाओं और शैक्षणिक माहौल को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकें।स्कूल विजिट टीम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह, डॉ. निशा मिश्रा, डॉ. राजबहादुर जायसवाल एवं डॉ. शैलेंद्र सिंह शामिल रहे।













