सीधी

बाघ के शिकार का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए…

बाघ के शिकार का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए…
सीधी पोल खोल
क्षेत्र संचालक संजय टाइगर रिजर्व के निर्देशन में रेंज ब्यौहारी बफर, रेंज पूर्व ब्यौहारी एवं एसटीएसएफ की संयुक्त टीम ने ग्राम बुचरो में पाए गए बाघ के अवयवों के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वन अपराध प्रकरण क्रमांक 468/01 दि. 08 नवंबर 25 की गहन जांच पूरी की है।
जांच के दौरान टीम ने घटना से जुड़े आरोपियों लल्लू कोल एवं अमरीश लोनी को हिरासत में लिया। तलाशी में दोनों के कब्जे से करंट लगाने में इस्तेमाल हुआ तार, बल्लियां, तथा बाघ का शेष मांस और पैर बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 1 नवम्बर की रात लगभग 1:30 बजे खेत में करंट लगाकर बाघ का शिकार किया था। शिकार के बाद आरोपियों ने बाघ के शव को टुकड़ों में काटकर खेत में ही दबा दिया था, जिसके बाद टीम द्वारा मामले का खुलासा किया गया।
दोनों आरोपियों को अपना जुर्म कबूलने के पश्चात तहसील न्यायालय ब्यौहारी में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने दोनों को 20 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button