बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, दंपति की मौत, मासूम घायल

 

जबलपुर। नर्मदा नदी के तिलवारा पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला उछलकर पुल से नीचे जा गिरी, जबकि पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतकों की पहचान नारायण उर्फ बंटी केवट (30) और उनकी पत्नी शालिनी केवट (28), निवासी उडिया मोहल्ला, थाना माढ़ोताल के रूप में हुई है। वहीं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसे तत्काल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि परिवार ससुराल से अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button