जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सेक्टर निवास मे निःशुल्क ‘जल मंदिर’ (प्याऊ) का हुआ उद्घाटन

सिंगरौली/- सेक्टर निवास अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआ गांव मे भीषण गर्मी की चिल चिलाती धूप मे राहगीर शीतल पेयजल और छाया की तलाश करते नजर आ रहे थे,ऐसे में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत निशुल्क प्याऊ जल मंदिर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला सिगरौली के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में व ब्लॉक समन्वयक प्रभु दयाल दाहिया के मार्गदर्शन व कार्यक्रम समन्वयक शिवप्रसाद साहू,परामर्श दाता कल्पना गुप्ता,सुनील साहू की मौजूदगी मे निशुलःक प्याऊ का उद्घाटन किया गया।
जल मंदिर प्याऊ का मुख्य उद्देश्य बढ़ती गर्मी एवं तेज धूप में स्वच्छ एवं शीतल पेय जल उपलब्ध कराना है ताकि राहगीर अपनी प्यास बुझा सके।ग्रीष्म ऋतु में बढ़ती गर्मी के बीच आमजन एवं राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से निःशुल्क ‘जल मंदिर’ (प्याऊ) स्थापित किया गया हैं।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था राजा भैया बहुउद्देशीय विकास समिति निगरी द्वारा महुआ गांव बडका खोरी तिराहे पर भीड वाले स्थान मे प्याऊ संचालित किया गया है। जल मंदिर प्याऊ उद्घाटन में शिक्षक जनक लाल जायसवाल,ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति अध्यक्ष,सचिव विषणु प्रसाद साहू,आशीष कुमार साहू,महेश कुमार साहू सहित दर्जनों की तादात में अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।













