ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन यात्री गंभीर घायल

 

सिंगरौली-जिले के महरैल गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी सरई पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है.

 

 

 

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महरैल में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस सड़क हादसे में ऑटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

मोड़ पर बिगड़ा संतुलन, कई बार पलटा ऑटो

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो तेज गति से सरई की ओर जा रहा था. महरैल गांव के पास एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद ऑटो सड़क किनारे पलट गया. हादसा इतना भीषण था कि ऑटो कई बार पलटा, जिससे उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही सरई थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरई पहुंचाया।

Author

Related Articles

Back to top button