मध्य प्रदेशसिंगरौली

शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में ध्यान दिवस का आयोजन

सिंगरौली। शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में 21 दिसंबर 2025 को ध्यान दिवस का आयोजन शांत एवं सकारात्मक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने विद्यार्थियों को ध्यान की सही विधि से अवगत कराया और इसके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित ध्यान से एकाग्रता में वृद्धि होती है, तनाव कम होता है और जीवन में अनुशासन व संतुलन आता है।

डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी दैनिक दिनचर्या में ध्यान को शामिल करें, ताकि शैक्षणिक उन्नति के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सशक्त बन सकें। ध्यान सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से भाग लिया और शांत वातावरण में अभ्यास किया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने ध्यान को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button