देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

बंगाल में सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू, इस्तीफे पर अड़ीं ममता बनर्जी

चुनाव आयोग ने कहा—संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ही होगा आगे का कदम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद राज्य में सरकार गठन की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार करते हुए जनादेश पर सवाल उठाए हैं।राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग की भूमिका केवल चुनाव कराने और परिणाम घोषित करने तक सीमित है। उन्होंने कहा कि आगे की पूरी प्रक्रिया संविधान के अनुसार राज्यपाल के माध्यम से संचालित होती है।उन्होंने बताया कि विजयी उम्मीदवारों की अधिसूचना राज्यपाल को भेजी जाती है, जिसके बाद नई विधानसभा का गठन, विधायकों की शपथ और सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है।

भाजपा को स्पष्ट बहुमत, टीएमसी को बड़ा झटका
चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 294 में से 206 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 81 सीटों पर सिमट गई। भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार से अधिक वोटों से हराया।

राज्यपाल के आमंत्रण पर टिकी नजरें
दक्षिण 24 परगना की फाल्टा सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान होना है, जिसकी मतगणना 24 मई को होगी। वहीं, नई सरकार के गठन और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण को लेकर अब सभी की निगाहें राज्यपाल के अगले कदम पर टिकी हैं।

Author

Related Articles

Back to top button