हिमंता बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली। Himanta Biswa Sarma को असम में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा और एनडीए विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से नेता चुना गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि हिमंता बिस्वा सरमा को भाजपा असम और एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व और हिमंता सरमा की प्रतिबद्धता से असम में डबल इंजन सरकार को और मजबूती मिलेगी तथा विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर असम का सपना साकार होगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने हिमंता सरमा को बधाई देते हुए कहा कि असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा को सेवा का अवसर देकर विकास और प्रगति पर भरोसा जताया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक जनादेश बताया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि असम की जनता ने विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में अपना प्रचंड जनादेश दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ‘विकसित असम’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को नई गति देगी।
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने भी हिमंता बिस्वा सरमा को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में असम प्रगति, विकास और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।













