ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

राज्य मंत्री राधा सिंह ने चितरंगी में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

सिंगरौली। राज्य मंत्री राधा सिंह ने अपने गृह ग्राम चितरंगी में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर संगठनात्मक गतिविधियों, समसामयिक विषयों और क्षेत्रीय विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सिंगरौली प्रवेन्द्रधर द्विवेदी, जनपद सदस्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष चितरंगी देवी प्रसाद बैस, मंडल उपाध्यक्ष मुहारिया गिरिजा प्रसाद केवट, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुहारिया सलिल खान, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद द्विवेदी, मछुआरा प्रकोष्ठ संयोजक रिवई केवट, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दशरथ प्रसाद साहू तथा मंडल महामंत्री चितरंगी सुशील कुमार जायसवाल उपस्थित रहे।

राज्य मंत्री राधा सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसंपर्क से संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।

Author

Related Articles

Back to top button