ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां में मासिक महाआरती संपन्न, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश

बरगवां। माता आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा एवं परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से सिंगरौली जिले की बरगवां तहसील में मासिक महाआरती कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रत्येक माह की भांति इस बार भी द्वितीय रविवार को सामुदायिक भवन बरैनिया बायपास रोड में आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में जिला एवं तहसील पदाधिकारियों, टीम प्रमुखों तथा धर्मप्रेमी जनमानस की सक्रिय सहभागिता रही। विशेष रूप से महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को सामाजिक जागरूकता का स्वरूप प्रदान किया। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल रहीं, जिन्होंने नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प दोहराया।

वक्ताओं ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा देशभर में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है और लाखों लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण परिवार टूट रहे हैं, घरेलू हिंसा बढ़ रही है और समाज में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में जन-जागरण अभियान समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में मांसाहार मुक्ति को भी सामाजिक और पर्यावरणीय संतुलन के लिए आवश्यक बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि निरीह जीव-जंतुओं की हत्या और मांसाहार की बढ़ती प्रवृत्ति प्रकृति के संतुलन को प्रभावित कर रही है, जिसका असर जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संकट के रूप में सामने आ रहा है।
महाआरती के दौरान “नशामुक्ति जीवन अपनाओ, जीवन अपना सफल बनाओ” और “गुरुवर जी का है संदेश, नशामुक्त हो सारा देश” जैसे नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय और जागरूकता से ओतप्रोत हो उठा। आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार के नशे को पूर्णतः प्रतिबंधित रखा गया तथा सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों से चरित्रवान, संस्कारित और मांसाहार मुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button