ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

मदन महल स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आए 6 लोग, एक महिला की मौत, 5 घायल

जबलपुर। मदन महल रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पटरी पार कर रहे छह लोग मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा शनिवार रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हुआ। बताया जा रहा है कि ये सभी यात्री भोपाल से जबलपुर आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस से मदन महल स्टेशन पर उतरे थे और इसके बाद पटरी पार कर दूसरी ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे प्लेटफॉर्म से गुजर रही एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए।घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

मृत महिला की पहचान-हादसे में मृत महिला की पहचान 39 वर्षीय पुष्पा सोनी के रूप में हुई है। सभी पीड़ित नरसिंहपुर जिले के मुड़िया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

घटना में घायल हुए लोगों में शामिल हैं—22 वर्षीय शिवानी पटेल,40 वर्षीय नन्ही बाई,राहुल पटेल,4 वर्षीय रीति पटेल (बच्ची),2 वर्षीय इंद्रजीत पटेल (राहुल पटेल का पुत्र)।घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी रितेश कुमार शिव और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुजीत कुमार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मामले की जांच की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button