ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर की जनसुनवाई में मिली मदद

अब साइकिल से स्कूल का सफर तय करेगा आशीष

सिंगरौली ; जिले के नौगढ़ भकुआर टोला निवासी कक्षा 8वीं के छात्र आशीष कुमार बियार के लिए शिक्षा की राह अब आसान हो गई है। स्कूल से घर की दूरी अधिक होने के कारण आशीष को प्रतिदिन पैदल लंबा सफर तय करना पड़ता था, जिससे उसकी पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे थे। पोते की इस समस्या को देख उसके दादा छोटेलाल बियार ने हार नहीं मानी और जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर गौरव बैनल के समक्ष अपनी व्यथा रखी।

कलेक्टर ने बुजुर्ग की अर्जी पर संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल निर्णय लिया और रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से मौके पर ही आशीष के लिए नई साइकिल स्वीकृत कर दी। कलेक्टर की इस त्वरित मदद से अब आशीष समय पर स्कूल पहुँच सकेगा, जिससे न केवल उसके समय की बचत हो होगी, बल्कि उसके भीतर शिक्षा को लेकर एक नया उत्साह भी जागेगा।

कलेक्टर की इस मानवीय पहल ने यह साबित कर दिया है कि सजग प्रशासन और जनसुनवाई जैसे मंच गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button