ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्दी में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

आशीष घर द्विवेदी, कमलेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर स्वाति सिंह चंदेल, सचिन सिंह चंदेल रहे मौजूद

सिंगरौली- जिले की चितरंगी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बर्दी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्दी में सत्र 2026-27 हेतु छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत बर्दी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्थुआ आशीष धर द्विवेदी उर्फ “सोनू गुरू” उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य कमलेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोरसर की सरपंच डॉ. स्वाति सिंह चंदेल, एवं समाजसेवी सचिन सिंह चंदेल तथा विद्यालय के प्राचार्य चंद्र प्रताप त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शासन की यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है, जिससे छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा के स्तर में वृद्धि होगी।

 

कार्यक्रम के दौरान रामगोपाल कुशवाहा, गंगेश्वर धर द्विवेदी, रमाकांत वैश्य, संजीव कुमार वैश्य एवं लक्ष्मीकांत धर द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button