ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड 36 में 65 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

 

सिंगरौली। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36 में लगभग 65 लाख रुपए की लागत से तीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्षद प्रेम सागर मिश्रा मौजूद रहे। भूमिपूजन के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।


जानकारी के अनुसार वार्ड में लंबे समय से पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण की मांग की जा रही थी। क्षेत्र में जल निकासी और खराब सड़क की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से वार्डवासियों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
वहीं वार्डवासियों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर राहत जताते हुए पार्षद की सराहना की। लोगों ने इसे वार्ड के विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Author

Related Articles

Back to top button