देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पाकिस्तान के क्वेटा में यात्री ट्रेन में भीषण धमाका, कई लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में शनिवार को एक यात्री ट्रेन में भीषण धमाका होने से हड़कंप मच गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह विस्फोट फ्रंटियर कोर मुख्यालय के गेट के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। धमाका इतना तेज था कि ट्रेन की एक बोगी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर आग लग गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार हमला क्वेटा-चमन रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे रहे।

प्रतिबंधित संगठन Balochistan Liberation Army (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने दावा किया कि बीएलए की मजीद ब्रिगेड ने इस आत्मघाती हमले को अंजाम दिया। संगठन के अनुसार निशाने पर वह ट्रेन थी, जिसमें पाकिस्तानी सेना के जवान यात्रा कर रहे थे।

पाकिस्तान में हाल के महीनों में बलूचिस्तान क्षेत्र में आतंकी हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर जांच शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button