ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल के आरोहण समर कैंप में बच्चों की प्रतिभा को मिल रहा नया मंच

सिंगरौली- नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में आयोजित ‘आरोहण समर कैंप-2026’ में बच्चों का उत्साह और प्रतिभा दोनों परवान पर हैं। कैंप में बैडमिंटन, टेबल टेनिस और म्यूजिकल डांस जैसी गतिविधियों में लगभग 180 नौनिहाल उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। 21 मई से 10 जून तक चल रहे इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

टेबल टेनिस प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से प्रारंभ हो रहा है, जहां कोच अनिल श्रीवास्तव एवं दिनेश कुमार वर्मा बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। दोनों कोच कोल इंडिया की अंतर-कंपनी टीमों के खिलाड़ी रह चुके हैं और नियमित अभ्यास के माध्यम से खिलाड़ियों के तकनीकी सुधार एवं प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर जोर दे रहे हैं।
बैडमिंटन प्रशिक्षण नरेश पाल, पवन श्रीवास्तव एवं सैफ अली द्वारा संचालित किया जा रहा है। वहीं म्यूजिकल डांस के लिए अनीता जगत, अलीशा तिर्के, गीता ध्रुवे और आदित्य तिवारी बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, यह समर कैंप केवल खेल गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों और युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास, गति, ताकत और सहनशक्ति को बढ़ाने का माध्यम भी है। कैंप के दौरान बच्चों में लगातार उत्साह बना हुआ है और अभिभावक भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। प्रतिदिन अभ्यास के बाद बच्चों को पोषणयुक्त स्नैक, जूस और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा वर्ष 2018 से प्रतिवर्ष “आरोहण” समर कैंप का आयोजन बच्चों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button