बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में 19 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

सिंगरौली। जिले के वैढ़न क्षेत्र से 19 वर्षीय सुनील पटेल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने पर कोतवाली थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार सुनील पटेल पिता नंदलाल पटेल, निवासी ग्राम घटोखर, पोस्ट झाझ, तहसील रामपुर नैकिन जिला सीधी, पिछले ढाई माह से वैढ़न-गनियारी मुख्य मार्ग स्थित लक्ष्मी फिलिंग स्टेशन के सामने किराए की दुकान में फाइनेंशियल सर्विसेस का काम कर रहे थे। वह सिंगरौली अस्पताल के पास किराए के मकान में रहते थे।
परिवार ने बताया कि 6 जून 2026 को दोपहर लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच सुनील अपनी टीवीएस मोटरसाइकिल (MP53ME6206) से कहीं निकले, लेकिन तब से लौटे नहीं। उनका मोबाइल भी संपर्क से बाहर है। परिजन के अनुसार सुनील का किसी से कोई विवाद नहीं था और न ही वह नशा करते थे।

रजनीश पटेल द्वारा कोतवाली थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है और पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। परिजन आमजन से अपील कर रहे हैं कि यदि किसी को सुनील पटेल के संबंध में कोई जानकारी मिले तो 9752858285 या 9993994918 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाना में सूचना दें।

Author

Related Articles

Back to top button