बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली के नन्हें कराटे खिलाड़ी नेपाल से लौटे, कलेक्टर ने किया सम्मान

सिंगरौली- सिंगरौली के नन्हें कराटे खिलाड़ियों ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में हिस्सा लिया और 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 10 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

कलेक्टरेट सभाकक्ष में कलेक्टर गौरव बैनल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक संयुक्ता सिंह (अंडर-7) और सिगिनाम नित्या श्री (अंडर-12) ने जीते। रजत पदक शौर्य पिपलिया (अंडर-8), अवनीश अग्रवाल (अंडर-13) और श्रेयाशी शर्मा (अंडर-10) ने प्राप्त किया। कांस्य पदक मणिकर्णिका दुबे (अंडर-10), प्रतिष्ठा सिंह राठौर (अंडर-9), शुभी अग्रहरी (अंडर-9), साई कृष्णा आचार्य (अंडर-13) और आर्यांश भारद्वाज (अंडर-8) को मिला।

कलेक्टर ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और खेल सुविधाओं के विकास में सहयोग करेगा। उन्होंने मुख्य कोच गणेश सिंह को निर्देश दिए कि शासकीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावासों में कराटे प्रशिक्षण की योजना बनाई जाए, जिससे बच्चों को आत्मरक्षा और खेल कौशल का प्रशिक्षण मिल सके।

Author

Related Articles

Back to top button