बैढ़न की नूरी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मंजूर साहब का इंतकाल
लंबे समय से थे बीमार, क्षेत्र में शोक की लहर

सिंगरौली :नूरी जामा मस्जिद अहले सुन्नत बैढ़न के इमाम एवं शहरे काजी हज़रत मौलाना मंजूर साहब का इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बैढ़न सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मुस्लिम समाज समेत विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानकारी के अनुसार मौलाना मंजूर साहब लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज जारी था। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट के बाद उनका इंतकाल हो गया।
मौलाना मंजूर साहब धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखते थे। वे वर्षों से लोगों को दीन की तालीम देने के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते रहे। क्षेत्र के लोगों के बीच उनका काफी सम्मान था।उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके निवास एवं मस्जिद पहुंचने लगे। स्थानीय लोगों और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।लोगों ने कहा कि मौलाना मंजूर साहब का जीवन समाज सेवा, धार्मिक मार्गदर्शन और इंसानियत के मूल्यों के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से धार्मिक जगत को बड़ी क्षति पहुंची है। वहीं, उनके लिए दुआ-ए-मगफिरत और जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम की दुआ की जा रही है।













